फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट के दस लाख रुपये लेकर ऑटो चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट के 10 लाख रुपये आटो चालक लेकर फरार हो गया। एजेंट गुरुग्राम से फरीदाबाद में पैसे लेने के लिए आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑटो चालक की तलाश में सेक्टर-48 और बड़खल अपराध शाखा की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम के हरीनगर निवासी जयकिशन ने पुलिस को बताया कि वह मिष्ठान की फ्रेंचाइजी में कलेक्शन एजेंट है। जयकिशन के पास गुुरुग्राम और फरीदाबाद स्थित दुकानों से रुपये कलेक्शन की जिम्मेदारी है। सोमवार शाम वे अपने साथी ओम के साथ सीएनजी ऑटो लेकर कलेक्शन के लिए फरीदाबाद आए थे। ऑटो चालक आइएमटी मानेसर निवासी से नरेश से उनकी पुरानी पहचान है। करीब दो साल से वह उसकी सेवाएं लेते रहे हैं। जयकिशन और ओम ने फरीदाबाद की ज्यादातर दुकानों से कलेक्शन करने के बाद करीब 10 लाख रुपये बैग में डालकर ऑटो में रख दिए। सबसे आखिर में वह एनआइटी-2 पहुंचे।
नरेश ऑटो लेकर मिठाई की दुकान के बाहर खड़ा था। जयकिशन और ओम अंदर चले गए। थोड़ी देर बाद जब वे वापस लौटे तो चालक गायब था। शुरू में लगा कि वह आसपास ही होगा। उन्होंने अपने स्तर पर उसे ढूंढना शुरू किया। फोन करने पर पाया कि ऑटो चालक का मोबाइल स्विच ऑफ है। इससे उन्हें उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम आरोपी की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें