फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 की मौत 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 की मौत 8 घायल
विज्ञापन

नूंह। गुरुग्राम-अलवर रोड पर आकेड़ा गांव के पास मंगलवार सुबह ऑटो को एक ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भारतीय सेना के सूबेदार पद से सेवानिवृत व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया जबकि उसका चालक फरार है।
जानकारी के अनुसार ऑटो सवारियां भरकर बड़कली चौक से नूंह के लिए चला। जैसे ही वह दिल्ली-अलवर रोड पर आकेड़ा गांव के पास पहुंचा तो नूंह की तरफ से जा रहे ट्रक नंबर आरजे 2 जीबी 7366 ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो में बैठी सवारियों को गंभीर चोटें आईं। जिस कारण भारतीय सेना के सूबेदार पद से सेवानिवृत सलंबा गांव निवासी जुहुरुद्दीन पुत्र बजूला की मौके पर ही मौत हो र्गई। जबकि अन्य घायलों को मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायलों में सावित्री पत्नी सुभाष निवासी नगीना, जूली पुत्र नरेश निवासी नगीना, सरफराज पुत्र इस्लाम निवासी इमामनगर, समीम पुत्र अजमत निवासी करहेड़ा, यूसूफ पुत्र नूरखां निवासी भादस, हमीदी पत्नी आसुद्दीन निवासी नरियाली, आसुद्दीन पुत्र इलाहीबक्स निवासी नरियाली व हफीजन पत्नी जुहुरुद्दीन निवासी गुमट घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कालेज नूंह में कराया जा रहा है। मामले के जांच अधिकारी हेड क ांस्टेबल योगेश ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान युद्घ में अहम भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत व्यक्ति हुए हादसे का शिकार
मृतक जुहुरुद्दीन भारतीय सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत थे। उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय भारतीय सेना की ओर से भाग लेकर दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे। गांव के सरपंच आबिद हुसैन ने बताया कि सूबेदार जुहुरुद्दीन की मौत से गांव में मातम पसर गया है और पूरा गांव गमगीन है। युद्ध के समय दुश्मन को नाकों चने चबाने वाले वीर सैनिक की एक सड़क दुर्घटना में मौत होना गांव के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें