फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण की सक्षम परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने कसी कमर

विज्ञापन
नूंह के जिला सचिवालय में बैठक करते शिक्षा विभाग के अधिकारी। - फोटो : ????
विज्ञापन
दूसरे चरण की सक्षम परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने कसी कमर
विज्ञापन

नूंह। गर्मी की छुट्टियों के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सक्षम द्वितीय चरण के लिए नूंह के जिला सचिवालय में बैठक का आयोजन किया। इसमें डीईओ, डीईईओ व सभी खंडों के बीईओ के अलावा सभी कलस्टर के प्रमुख व सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ने भाग लिया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदू बोकन कसाना व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने बताया कि इस बार सक्षम परीक्षा कक्षा तीसरी से आठवीं तक के लिए होगी। यह परीक्षा अगस्त के अंत में संभावित है। सक्षम वन में हिंदी और अंग्रेजी की दक्षताओं में छात्रों द्वारा निपुणता प्राप्त की गई थी। अब सक्षम टू में कक्षा 3 से 5 के लिए हिंदी, गणित व ईवीएस विषय शामिल किए गए हैं। कक्षा 6 से 8 के लिए हिंदी, गणित, विज्ञान व सामाजिक अध्ययन विषयों को चुना गया है। इन कक्षाओं व विषयों का पिछली बार की तरह ही थर्ड पार्टी द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। सक्षम टू में हरियाणा के सभी 119 खंड एक साथ प्रतिभागी रहेंगे। जिले में पहले चरण में ही सफलता मिले इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से अभी से कार्य किया जाए।
स्टार अध्यापकों पर नजर
बैठक के दौरान जिले सक्षम अभियान को पूरी तरह से सिरे चढ़ाने के लिए हर खंड के स्टार अध्यापकों की जिम्मेदारी तय कर दी है। हर स्कूल व अध्यापकों व कमजोर बच्चों को शिक्षा के हर क्षेत्र में मजबूत करने के लिए वह कार्य करेंगे। शिक्षा विभाग के इस अभियान को अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए अध्यापक अभिभावकों व गांवों के प्रमुख लोगों का सहयोग लिया जाएगा। कई बार स्कूल में बच्चों की अनुपस्थिति के चलते विभाग का मिशन काफी प्रभावित होता है। लेकिन इस कमी को दूर करने के लिए अब अभिभावकों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकार कैप्टन इंदू बोकन कसाना व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने बताया कि पहले ही प्रयास में नूंह जिला सक्षम खंडों में आसानी से शामिल हो जाएगा। ऐसा उनको पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें