फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएनडी की 330 एकड़ जमीन का सर्वे करवाएगा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्राधिकरण ने एजेंसी चयन का जारी किया है टेंडर
विज्ञापन

-एजेंसी को सर्वे के साथ जमीन चिन्हित करके देनी होगी

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाइवे (डीएनडी) परियोजना की खाली पड़ी जमीन वापस लेने से पहले नोएडा प्राधिकरण सर्वे करवाने जा रहा है। टोपोग्राफिकल सर्वे के लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। एजेंसियां 28 मई तक आवेदन कर सकती हैं। चुनी गई एजेंसी को जमीन चिन्हित करने के साथ ही उसकी चौहद्दी (किनारे) चिन्हित कर बताने होंगे। प्राधिकरण इस काम के लिए करीब 45 लाख रुपये का भुगतान करेगा।
विज्ञापन




डीएनडी पर पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का फैसला टोल ब्रिज कंपनी और नोएडा प्राधिकरण के बीच पूर्व में हुए करार के खिलाफ आ चुका है। वर्ष 2016 तक नोएडा टोल ब्रिज कंपनी यहां पर वाहन चालकों से शुल्क वसूलती थी। उस समय हाईकोर्ट ने इसको टोल फ्री करने का आदेश दिया था। 20 दिसंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था। अब प्राधिकरण डीएनडी और उस परियोजना के साथ शामिल डूब क्षेत्र की जमीन वापस लेने की तैयारी कर रहा है। यहां पर डूब क्षेत्र में करीब 330 एकड़ जमीन है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि खाली पड़ी जमीन किस प्रयोग के लिए आ सकती है, इस पर अभी विचार नहीं हुआ है। सर्वे से जमीन चिन्हित हो जाएगी फिर उसे कब्जे में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें