फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चौपट सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जेई और सफाई इंस्पेक्टर का एक महीने का वेतन कटा, एजेंसी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

-सीईओ के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर की चौपट हुई सफाई व्यवस्था प्राधिकरण पटरी पर नहीं ला पा रहा है। सोमवार को प्राधिकरण के सीईओ के निरीक्षण में यह हकीकत फिर सामने आई। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे सेक्टर-137 से लेकर नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21 ए के अंदर तक गदंगी और कूड़ा जगह-जगह मिला। सीईओ ने सफाई निरीक्षक का एक महीने का वेतन काटने और नोएडा स्टेडियम के अंदर की सफाई 24 घंटे के अंदर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर पेंटिंग के काम में लापरवाही मिली। सीईओ ने एजेंसी पर 5 लाख रुपये जुर्माना लगाते हुए एक सप्ताह में काम पूरा करने के निर्देश दिए। सीईओ सेक्टर-137 में उस तिराहे पर पहुंचे जहां पूर्व में सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया था। इसके अलावा यहां पर ट्रैफिक सुधार के भी काम होने थे। यहां पर सामने आया कि टाइल टूटी और धंसी हुई थीं। बाकी काम भी गुणवत्ता के साथ नहीं किए गए थे। इस मामले में सीईओ ने अवर अभियंता का एक महीने का वेतन काटने के निर्देश दिए। महामाया फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर काफी मात्रा में निर्माण सामग्री एकत्रित मिली। इसको तत्काल साफ कराने के सीईओ ने निर्देश दिए। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें