फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण ने महिलाओं को दिया पिंक वेंडिंग जोन का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

----
नोएडा। प्राधिकरण ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शहर में 9 स्थानों पर पिंक वेंडिंग जोन की स्थापना की है। इन स्थानों पर 55 क्योस्क बनाकर महिला वेंडरों को उनका संचालन सौंपा गया है। सोमवार को एक समारोह के दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने लाभार्थियों को क्योस्क के आवंटन पत्र सौंपे। सीईओ ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पिंक वेंडिंग जोन की स्थापना की गई है। इन सभी क्योस्क का आवंटन महिला वेंडरों को किया गया है।
कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पिंक वेंडिंग जोन से न केवल महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि उन्हें अब आए दिन दुकान को इधर-उधर लगाने या हटाने का खतरा भी नहीं रहेगा। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि यह सरकार की उपलब्धि है। सरकार सभी वर्ग और जाति के लोगों को समान अवसर देती है। क्योस्क आवंटन में किसी जाति या समुदाय की नहीं, सिर्फ महिलाओं की बात की गई है। प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि सेक्टर-2 के डी ब्लॉक में 5 क्योस्क बनाए गए हैं। सेक्टर-37 में 5, सेक्टर-44 में 10, सेक्टर-62 में 10, सेक्टर-57 में 5, सेक्टर-76-77 में 5, सेक्टर-88 में 5, सेक्टर-93ए में 5 और सेक्टर-125 एमिटी स्कूल के पास बनाए गए पिंक वेंडिंग जोन में 5 क्योस्क आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने दिया बच्चों को पालने का जरिया
सेक्टर-62 में फोर्टिस अस्पताल के पास बनाए गए पिंक वेंडिंग जोन में चाय की दुकान चलाने वाली मंजू क्योस्क पाकर खुश है। मंजू ने बताया कि वह करीब 20 साल से फोर्टिस अस्पताल के आसपास ही चाय का ठेला लगा रही है। पहले पति भी साथ रहते थे, कुछ समय पहले उनका निधन हो गया। इन 20 साल के दौरान ठेला तो लगता था, मगर यह पता नहीं होता था कि कब कौन उनकी दो जून की रोटी के जुगाड़ को हटवाने आ जाए। कई बार प्राधिकरण का दस्ता आकर दुकानों को उजाड़ देता था। तब कई-कई दिन तक घर में खाने के भी लाले पड़ जाते थे। अब प्राधिकरण ने उन्हें पिंक वेंडिंग जोन में क्योस्क आवंटित किया है। इसका लाइसेंस भी मिला है। अब कोई खतरा नहीं है। अब अपने बच्चों की परवरिश वह आराम से कर सकती है।
विज्ञापन

एफएनजी मार्ग का होगा सुदृढ़ीकरण
सोमवार को प्राधिकरण अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एफएनजी मार्ग के सुदृढ़ीकरण का भी शिलान्यास किया। एफएनजी मार्ग पर पर्थला चौक से सेक्टर-112 तक करीब 2600 मीटर मुख्य कैरिजवे का सुदृढ़ीकरण में प्राधिकरण करीब 2.23 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें