फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के ठेकेदारों ने दी काम का बहिष्कार करने की चेतावनी

विज्ञापन
बैठक में शा​मल ठेकेदार।
विज्ञापन
नोएडा। प्राधिकरण के ठेकेदारों काम का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। हालांकि, इससे पहले उच्चाधिकारियों से एक बार वार्ता होगी। इसमें उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो काम ठप कर दिया जाएंगे। इस संबंध में बृहस्पतिवार को सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव राकेश खंडेलवाल ने बताया कि कोविड काल के दौरान प्राधिकरण के काम करने वाले ठेकेदार परेशान हैं। इनका कहना है कि टेंडर डाले जाने के बाद बांड बनाने में लंबा समय लगाया जाता है। प्राधिकरण की गलती से काम पूरा करने में देरी होती है और दोष ठेकेदारों पर मढ़ दिया जाता है। साथ ही उन पर पेनल्टी लगाई जा रही है। कोरोना काल में जो काम बंद रहे, उनकी समय सीमा बढ़ी। उसका भी दोष ठेकेदार को दिया जाता है।
उच्चाधिकारियों द्वारा निचले स्तर पर तुरंत काम करने के आदेश दिए जाते हैं। ठेकेदार दिन-रात मेहनत कर काम पूरा कराते हैं, लेकिन उसका भुगतान समय पर नहीं होता है। ऐसे में ठेकेदार आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर होते हैं। कई साल काम खत्म होने के बाद भी प्राधिकरण द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं, नए नियम बनाकर ठेकेदारों से वसूली की जा रही है। ठेकेदारों ने उच्चाधिकारियों से इन समस्याओं का जल्द समाधान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

वहीं, समाधान नहीं होने पर काम बहिष्कार की चेतावनी दी है। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर जय सिंह, राजीव चौधरी, सुमित यादव, टीसी कोड, शिवकुमार तिवारी, आरके शर्मा, देवेंद्र गंगल, दिनेश गौतम, मनोज चौहान, केके शर्मा, आरके माहेश्वरी, बॉबी चौहान, राजेंद्र गर्ग, संतोष कुमार, संजीव कुमार और श्रद्धानंद शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें