फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीएनजी लाइन बिछाने की अनुमति जारी करें प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने तीनों प्राधिकरण को पीएनजी लाइन बिछाने की अनुमति देने के लिए पत्र लिखा है ताकि शहर के हर सेक्टर में लोगों को पीएनजी कनेक्शन दिया जा सके। अभी एनओसी नहीं मिलने के कारण लाइन बिछाने का काम बाधित है। वहां आवेदनकर्ताओं को कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि पाइपलाइन बिछ़ाने का काम प्राथमिकता पर कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि जहां पर पीएनजी पाइपलाइन है वहां कनेक्शन देने में 2 से 3 दिन का समय लग रहा है लेकिन जहां नहीं है वहां कनेक्शन नहीं हो पा रहे हैं। गैस कंपनियों का कहना है कि संबंधित प्राधिकरण से अनुमति नहीं मिलने के कारण पाइपलाइन बिछ़ाने का काम अटका हुआ है। डीएम ने बताया कि तीनों प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है। जिसमें पाइपलाइन बिछाने की अनुमति समय पर जारी करने को कहा गया है। ताकि जिले में पीएनजी के कनेक्शन जारी करने में रुकावट नहीं आ सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें