फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी कबड्डी लीग सीजन-2 के लिए ऑक्शन प्रक्रिया आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित एक निजी होटल में सोमवार को उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन-2 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के लिए ऑक्शन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10 फ्रैंचाइजी अपनी-अपनी टीम का गठन के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे।
विज्ञापन


लीग के संस्थापक संभव जैन ने बताया कि पहले सीजन की सफलता के बाद इस बार अलीगढ़ टाइगर्स और कानपुर वॉरियर्स नामक दो नई टीमों को शामिल किया गया है। इस तरह सीजन-2 में कुल दस टीमें मैदान पर होंगी। इसके अलावा लखनऊ लायंस, यमुना योद्धा, नोएडा निंजा, काशी किंग्स, अवध रामदूत, ब्रिज स्टार्स, संगम चैलेंजर्स और मिर्जापुर के गंगा किंग्स पहले से ही लीग का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि ऑक्शन प्रक्रिया फ्रेंचाइजी मालिक व टीम अधिकारियों और लीग प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा।
खिलाड़ियों को उनके अनुभव और परफॉर्मेंस लेवल के आधार पर चार कैटेगरी में बांटा जाएगा। ए कैटेगरी में बेस प्राइस एक लाख रुपये, बी में 60 हजार, सी में 40 हजार और डी कैटेगरी में बेस प्राइस 25 हजार रुपये रखा गया है। लीग शुरुआत ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25 दिसंबर से होने की संभावना है। इसमें लगभग 64 मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें