फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खनिज सर्वेक्षक को कुचलने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोला प्लाजा के पास बैरियर पर खनिज लदे वाहनों को रोकने के लिए पुलिस पत्थरबाज बन गई। शनिवार को इसका वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि वाहन चालकों ने खनिज सर्वेक्षक को कुचलने की कोशिश की। मामले में केस दर्ज कर लिया गया। वहीं, पथराव करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
शुक्रवार की रात लोढ़ी बैरियर पर खनिज विभाग और पुलिस की टीम के वाहनों की जांच कर रही थी। रात 11:40 बजे वाहनों को रोकने की कोशिश गई तो चालकों ने रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन

आरोप है कि चालकों ने खनिज सर्वेक्षक योगेश शुक्ला को कुचलने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने पथराव कर दिया। घटना के दो वीडियो शनिवार को वायरल हुए।
सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि बैरियर पर खनिज सर्वेक्षक योगेश शुक्ला पुलिस टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान वाहन चालकों ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। यह देख पुलिस ने भी वाहनों पर पथराव कर दिया।
उनका यह तरीका ठीक नहीं था। इसलिए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं सर्वेक्षक को कुचलने के प्रयास में भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें