फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज के लिए जिंदा जलाने का प्रसास, जिंदगी-मौत के बीच जूझ रही पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल की वारदात, पिता ने कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

2022 में हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी



यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए महिला को जलाने का आरोप लगा है। फिलहाल पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। वारदात 21 अप्रैल की बताई जा रही है। पीड़िता को गंभीर हालत में पहले नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।



खिजरपुर, अलीगढ़ के निवासी जल सिंह ने पुत्री ज्योति की शादी 2022 में जेवर निवासी विनीत, पुत्र बलराम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही विनीत, उसके पिता, मां विनेश, कवि और शिवम ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी और उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कार की मांग को लेकर आए दिन विवाद होता था। शादी के बाद भी चार लाख रुपये दामाद को दिए थे। उन्होंने बताया कि बेटी को लड़की होने से भी ससुराल वाले नाराज रहते थे।
विज्ञापन

फरवरी में मारपीट कर घर से निकाला
पीड़ित पिता ने बताया कि 28 फरवरी को ससुराल पक्ष ने महिला से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। बाद में समझौता हुआ और 10 अप्रैल को अपनी गलती मानते हुए उसे ले गए। इसके बाद वारदात के दिन 21 अप्रैल की दोपहर पीड़िता ने मायकेवालों को फोन कर जान का खतरा होने की आशंका जताई थी। इसके कुछ ही देर बाद लड़के के चाचा से फोन पर बात करने पर पता चला कि उनकी बेटी को आग लगा दी गई है।
विज्ञापन

सफदरजंग अस्पताल में पिता व अन्य पहुंचे तो देखा की उनकी बेटी गंभीर हालत में है। उपचार के दौरान पीड़िता ने पति, ससुर, सास और अन्य लोगों पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें