फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच हजार रुपये नहीं लौटाने चाकू से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

रोहिणी साउथ इलाके में उधार लिए पांच हजार रुपये वापस नहीं करने पर एक बदमाश ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी ऋतिक उर्फ सावन को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 5 अक्तूबर को रोहिणी साउथ थाना पुलिस को आंबेडकर अस्पताल से एक युवक को चाकू लगने के बाद भर्ती कराने की सूचना मिली। घायल युवक की पहचान इंदिरा जेजे कैंप सेक्टर-तीन रोहिणी निवासी रवि (22) के रूप में हुई। उसके गले और आसपास चाकू के गंभीर घाव थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे आरोपी की पहचान के लिए स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया। इसके बाद आरोपी की पहचान रोहिणी साउथ थाने के घोषित बदमाश ऋतिक के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रवि ने उससे पांच हजार रुपये लिए थे जिसे वह वापस नहीं कर रहा था। सबक सिखाने के लिए उसने रवि पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी भी इंदिरा जेजे कैंप सेक्टर-तीन रोहिणी में रहता है। उस पर पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें