फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र भरना हुआ आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कोषागार विभाग की ऑनलाइन सुविधा से पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र भरना आसान हो गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के पेंशनर्स को वर्ष में एक बार किसी भी माह में जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में प्रस्तुत करने की व्यवस्था है। जो अगले एक वर्ष तक प्रभावित रहता है। वर्तमान में कोषागार में उपस्थित हुए बिना कोई भी पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र अपनी बैंक शाखा के माध्यम से या जीवन पोर्टल के माध्यम से भेज सकता है। इसके लिए पेंशनर को अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर में जाकर आधार फेस आईडी एप डाउनलोड कर जीवन प्रमाण एप डाउनलोड करना होता है जो की बहुत ही सुविधाजनक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें