फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मकान के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पी-3 में मकान के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित पंकज सिवाच ने बीटा-2 कोतवाली में केस दर्ज कराया है कि 1 अगस्त की सुबह वह अपने माता-पिता के साथ अपने आवास पर पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क पर कुछ समय के लिए खड़ी की थी। इस दौरान सामने वाले मकान से आस्था चौधरी बाहर आईं और गाड़ी खड़ी करने को लेकर पंकज की मां से गाली-गलौज करने लगीं।
विज्ञापन

आस्था ने उनकी मां से झगड़ा करते हुए उनके साथ मारपीट की। जब वह बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आस्था ने उन्हें भी धमकाया और कहा कि वह उन्हें जेल भिजवा कर सबक सिखाएगी। आस्था ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस बुलाई और अपने भाई लवकुश जो पुलिस विभाग में कार्यरत हैं व पिता महेश पायल जो पेशे से वकील हैं और देवर को मौके पर बुला लिया। सभी ने पीड़ित के घर पर और उसके परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता कर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। लवकुश ने धमकी दी कि वह पीड़ित का एनकाउंटर करवा देगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें