फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूटीआरसी अभियान में जेल से बाहर आए 44 बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी (यूटीआरसी) अभियान के तहत 44 बंदी जेल से बाहर आए हैं। डिस्ट्रिक्ट लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसीएस) के डिप्टी चीफ दिनेश कुमार का कहना है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तहत एलएडीसीएस का गठन होता है। इसके जरिए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है। इसी क्रम में गठित विचाराधीन कैदी समीक्षा समिति (यूटीआरसी) भी काम करती है। जो विचाराधीन बंदियों के मामलों की समीक्षा कर उनकी जमानत से संबंधित कार्रवाई करती है। इसी क्रम में ऐसे 47 बंदियों की पहचान की गई थी। इनमें 44 की जमानत कराई गई है। यह वह बंदी थे जो तीन साल से कम सामान्य अपराध में जेल में बंद थे। उन्हें जमानत राशि ज्यादा होने के कारण इसे जमा करने में परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें