दनकौर में कस्बे के नजदीक जन्मदिन मना रहे थे पीड़ित
दनकौर। दनकौर में कस्बे के नजदीक जन्मदिन मना रहे लोगों पर हमल किया गया। इसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि अन्य घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर दो भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ऊंची दनकौर निवासी अर्णव का कहना है कि मंगलवार को दोस्तों के साथ खेत में बड़े भाई नीरज नागर का जन्मदिन मना रहे थे। इसी दौरान कस्बा निवासी दो भाई दीपक नागर व अंकित नागर, उमेश गर्ग, ललित भाटी और अज्ञात युवक ने पुरानी रंजिश में उन पर तलवार, लोहे के सरिया आदि से हमला कर दिया। हमले में अर्णव के हाथ की हड्डी टूट गई व सिर फट गया, जिसके बाद उसे 19 टांके लगाए गएं। अन्य लोगों को भी चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।