मारपीट कर दो भाइयों को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। रेलवे रोड स्थित दौलतराम कॉलोनी में ड्यूटी पर जा रहे युवक के साथ मारपीट की गई। आवाज सुनकर पहुंचे दूसरे भाई के साथ भी मारपीट कर दी गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल के पिता ने तीन लोग नामजद व अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभय देव नागर परिवार के साथ रहते हैं। 23 अगस्त की शाम के समय उनका बेटा अक्षय नागर अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था। शाम के समय गली में ही अमन बाइक पर तेज रफ्तार से आ रहा था। बाइक की रफ्तार के चलते गली में भरा गंदा पानी उसके ऊपर पहुंच गया। जिससे बाइक धीमी चलने के लिए कहा तो गाली गलौज शुरू कर दी। जब अक्षय नागर अपने घर की तरफ चल दिया तो रास्ते में सुनील व प्रिंस ने आकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान परमवीर नागर भी पहुंच गए। परमवीर नागर के साथ भी मारपीट करने लगे। उसके सिर में काफी चोट आई है।अस्पताल में उपचार कराने के बाद घायल के पिता ने कॉलोनी के ही अमन, सुनील, प्रिंस व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।