फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बरसात से पहले हाईराइज सोसाइटियों में डर का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
-बेसमेंट की हालत जर्जर, एक्सपेंशन ज्वाइंट की समस्या के कारण होता है पानी का रिसाव
विज्ञापन

-पिलर और टावर हो रहे कमजोर, स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग जारी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एक्सपेंशन ज्वाइंट की समस्या झेल रहीं हाईराइज सोसाइटियों के लिए इस बार की बरसात एक बार फिर मुसीबत बनकर आ सकती है। एक्सपेंशन ज्वाइंट की समस्या होने पर बेसमेंट में पानी का रिसाव होता है। इससे बेसमेंट की हालत जर्जर हो रही है। बारिश के दौरान यहां पानी तेजी के साथ आता है और बेसमेंट में जलभराव हो जाता है। इन सोसाइटियों निवासियों और एओए की ओर से बिल्डर से एक्सपेंशन ज्वाइंट सही करवाने और नोएडा प्राधिकरण से बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाने की मांग की जा रही है।

बता दें कि शहर की अधिकतर हाईराइज सोसाइटियों में एक्सपेंशन ज्वाइंट की समस्या होने की वजह से बेसमेंट में जलभराव होता है। बारिश न होने पर यदि भूतल पर लगी बागवानी में सिंचाई की जाती है तो पानी रिसकर बेसमेंट में आता है। यही नहीं, नालियों की निकासी सही न होने की वजह से भी पानी रिसकर बेसमेंट में आता है। इसकी वजह यह है कि एक्सपेंशन ज्वाइंट का काम सही नहीं हुआ है। वहीं यदि बारिश हो जाती है तो यहां पर तेजी से पानी आने लगता है। इससे बेसमेंट के पिलर कमजोर हो रहे हैं। स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए शहर की कई सोसाइटियों की ओर से आवेदन किया गया था लेकिन नोएडा प्राधिकरण की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

-
होम्स 121 के एओए अध्यक्ष चक्रधर मिश्र ने बताया कि सोसाइटी की ओर से एक साल पहले स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग की गई थी लेकिन नोएडा प्राधिकरण ने अबतक कोई संज्ञान नहीं लिया। सोसाइटी के बेसमेंट में बने ज्वाइंट्स से पानी का रिसाव होता है। इस वजह से पिलर कमजोर हो रहे हैं और प्लास्टर झड़ रहा है। सरिये बाहर निकल रहे हैं।

सेक्टर 151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी का हाल तेज आंधी पानी में सामने आ चुका है। सोसाइटी के फ्लैट की खिड़कियां और शीशे तक बाहर निकल आए थे। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ है। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि सोसाइटी के बेसमेंट में एक्सपेंशन ज्वाइंट की समस्या होने की वजह से लगातार पानी का रिसाव होता रहता है।



सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी निवासी नरेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि फ्लैट के अंदर बनी नालियों के पानी का सही निकास न होने की वजह से बेसमेंट में लगातार जलभराव रहता है। यहां पर कुछ पाइप भी फटे हुए हैं और एक्सपेंशन ज्वाइंट से पानी रिसकर बेसमेंट में आता है। पिछले ढाई साल से यह समस्या है। इससे बेसमेंट के पिलर कमजोर हो रहे हैं।

अधूरा छोड़ दिया एक्सपेंशन ज्वाइंट का काम
सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सोसाइटी के एओए अधयक्ष विकास सिंह ने बताया कि सोसाइटी के बेसमेंट में एक्सपेंशन ज्वाइंट की समस्या है। जलभराव की स्थिति बनी रहती है। यहां पिछले 4-5 साल से नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) काम कर रही है लेकिन एक्सपेंशन ज्वाइंट का काम अधूरा छोड़ दिया गया है।

स्ट्रक्चरल ऑडिट में 50 फीसदी कमजोर मिले थे पिलर

पिछले दिनों सेक्टर 119 स्थित गौर ग्रैंड्योर सोसाइटी निवासियों की ओर से निजी कंपनी के सहयोग से स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाया गया था जिसमें पता चला था कि कुछ पिलर भार सहन करने की 50 फीसदी क्षमता खो चुके हैं। इससे टावरों को खतरा बना हुआ था। दरअसल यहां पर पानी के रिसाव की वजह से बेसमेंट के पिलरों की हालत जर्जर हो चुकी थी।
विज्ञापन

-
-सिक्का कार्मिक को मिले निर्देश
सेक्टर 78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी निवासी पिछले ढाई साल से स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग कर रहे थे ऐसे में दो दिन पहले नोएडा प्राधिकरण ने स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाने के लिए बिल्डर को नोटिस जारी किया है। इस संबंध में अप्रैल में नोएडा प्राधिकरण की टीम ने सोसाइटी का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें