ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी के 6 एवेन्यू सोसाइटी में दो दिवसीय आर्टिफिशियल और सिल्वर ज्वैलरी की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनीता प्रजापति और ममता सिंह ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में सुंदर-सुंदर आभूषणों की आकर्षक रेंज सजाई गई। जिसे देखने के लिए सोसाइटी की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जोलेन ज्वैलरी से कीर्ति ने बताया कि शाम के समय सभी प्रतिभागियों के लिए तंबोला का आयोजन भी किया गया। जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस प्रदर्शनी में रश्मि, रेशमा, श्रद्धा, सुधा, हेमलता, परबिता, नीमा, नर्मदा, पूनम, ज्योति, सारिका, शिखा, अल्का सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। ब्यूरो