फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 100 मीटर दौड़ में अतिशा व समर्थ प्रथम

Sat, 27 Sep 2025 11:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
शंकपुर मिनी स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

विज्ञापन
शंकरपुर स्थित मिनी स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। 26 से 28 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के सभी ब्लॉक की टीम प्रतिभाग कर रही हैं।



प्रतियोगिता का उद्घाटन सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी होता है। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अतिशा ने प्रथम, साधना ने दूसरा व मानवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में समर्थ प्रथम, ईशान ने दूसरा और कार्तिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डोईवाला प्रथम, विकासनगर द्वितीय स्थान पर रहा। व्यायाम, मार्च पास्ट में सहसपुर ब्लॉक की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सूरज मंद्रवाल, विनोद लखेड़ा, ग्राम प्रधान शाहजाद अली, जिला पंचायत सदस्य हुकुम चंद्र पाल, खुशहालपुर के प्रधान मोहम्मद आजम, परमाल सिंह, सूरज, विजय लक्ष्मी काला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें