फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा संवाद। गौतमबुद्ध नगर में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन शुक्रवार को ओमिक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में हुआ।
विज्ञापन


द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी के संचालक व कोच सोनू भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें पुरुष और महिला ओपन वर्ग के साथ-साथ अंडर-18, अंडर-16, अंडर-14 और अंडर-8 श्रेणियों के मुकाबले भी कराए गए। ओपन वर्ग में पुरुषों की 100, 200, 400, 800, 1500 और 5000 मीटर की दौड़ आयोजित की गई। वहीं 3000 मीटर दौड़ में महिलाओं सहित 110 मीटर हर्डल्स, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो और लॉन्ग जंप जैसे इवेंट भी शामिल थे। वहीं अन्य आयु वर्गों में भी दौड़ और फील्ड मुकाबले आयोजित किए गए। सोनू भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ अभिभावकों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें