ग्रेटर नोएडा (संवाद)। तृतीय गौतम बुद्ध नगर जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026-27 में ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 पदक जीते। टीम के 16 खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, 10 रजत और आठ कांस्य पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
कोच अनुज रावल ने बताया कि शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में जिले के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इसमें अंडर-6 से अंडर-19 आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
चयनित खिलाड़ी 27 से 29 नवंबर 2026 तक वाराणसी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में गौतम बुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के इस प्रदर्शन से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है।