फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साउथ एशिया कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों को बुधवार को कराटे वेलफेयर एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर की ओर से सम्मानित किया गया। इनमें कियो नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय पदक जीतने और साउथ एशिया कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ी शामिल रहे।

3 से 7 जून तक आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक जीते थे। स्वर्ण पदक विजेताओं में अंशिका यादव (7 वर्ष, 25 किग्रा), हर्ष कुमार (9 वर्ष, 35 किग्रा) और आराध्या गुप्ता (10 वर्ष, 25 किग्रा) शामिल रहे। वहीं अदिति बर्मन (12 वर्ष, 40 किग्रा) और रोहित थापा (13 वर्ष, 45 किग्रा) ने रजत पदक जीते। कांस्य पदक विजेताओं में दिव्या भट्ट (14 वर्ष, 54 किग्रा), दिविषा नंदुरकर (10 वर्ष, काता स्पर्धा), दिव्येश थापा (9 वर्ष, 30 किग्रा) और दिव्यांश शर्मा (8 वर्ष, 25 किग्रा) शामिल रहे।
विज्ञापन


स्वर्ण विजेताओं को 8 हजार रुपये के चेक, दो कराटे यूनिफॉर्म, एक कराटे किट और आकर्षक ट्रॉफी दीं गई। रजत और कांस्य विजेताओं को फुल फाइट किट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों का चयन 16 से 20 जुलाई तक बांग्लादेश में आयोजित होने वाले साउथ एशिया कराटे गेम्स के लिए किया गया है। ये खिलाड़ी कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कराटे वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य संजय शर्मा, कमल थापा, अमर चौहान, राजकुमार, रवि कुमार, दीपक अग्रवाल, जफर खान और ईश्वर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें