फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडलीय प्रतियोगिता में गाजीपुर के एथलीटों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
चंदौली के वाल्मीकि इंटर कॉलेज में ऊंची कूद में प्रतिभाग करतीं सानिया यादव। संवाद
विज्ञापन
बहरियाबाद। वाराणसी मंडल के चंदौली जिले के बलुआ स्थित एक इंटर काॅलेज के मैदान पर 69वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित है। पहले दिन शनिवार को जिले के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक हासिल किए। मार्चपास्ट में गाजीपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालकों की 800 मीटर दौड़ में अनिल बिंद ने दूसरा एवं अश्विनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में अलकनंदन तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में नंदिनी राजभर पहले एवं आरती ने दूसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में वर्तिका पांडेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बृजेश राजभर ने तृतीय एवं सब जूनियर बालक वर्ग में यशवंत प्रताप दूसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। सीनियर बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में प्रिया राय सबसे आगे रही। सीनियर बालिका वर्ग की उंची कूद में सानिया यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिकाओं की चक्र प्रक्षेप में अपर्णा सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह के नेतृत्व में गाजीपुर की टीम प्रतिभाग कर रही है। टीम के कोच एवं मैनेजर के रूप में अंजनी सिंह, रुद्रपाल यादव, तरुण सिंह, रामपलट यादव, मनोज यादव संजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एकतरफा मुकाबले में विजेता बनी महेशपुर टीम-सुहवल। क्षेत्र के ताड़ीघाट ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में शहीद मेजर विकास सिंह और कर्नल योगेश सिंह की स्मृति में दो दिवसीय दसवीं सीनियर बालक-बालिका डे-नाइट अंतर प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित है। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में महेशपुर ने बड़ौरा को एकतरफा मुकाबले में 35-14 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में महेशपुर ने आफताब एकेडमी को 18-9 तथा दूसरे सेमीफाइनल में बड़ौरा ने गहमर को 20-12 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। मुख्य अतिथि अक्षय राय दुर्गेश ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को कप देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर महेशपुर की पिंकी यादव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट एवं बड़ौरा की अमृता राजभर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। इस अवसर पर समाजसेवी कमलेश सिंह, योगी हर्ष सिंह, रोहित खरवार, झाबर सिंह आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में निर्णायक मनोज, दिनेश, मुन्ना, अवधनाथ, आनंद और मनोज यादव थे। कमेंट्री मुजीबुर्हमान एवं स्कोरर की भूमिका ऋषिकेश ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें