फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एस्टर पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में आयोजित कैम्ब्रिज अंडर-14 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रेटर नोएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल ने खिताब जीत लिया। फाइनल में एस्टर ने रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन

रायन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 105/6 रन बनाए, जिसमें श्रेयस पांडे ने 35 रन जोड़े। एस्टर की ओर से आलोक रंजन, आदित्य प्रताप सिंह, गौरीश शर्मा और शिविक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एस्टर ने 14.5 ओवर में 106/2 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। अभिषेक यादव ने 45 रन और आलोक रंजन चतुर्वेदी ने नाबाद 31 रन बनाए।
आलोक रंजन चतुर्वेदी मैन ऑफ द मैच, अभिषेक यादव बेस्ट बैट्समैन और लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के रोहन सूद बेस्ट बॉलर चुने गए। बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-5 के समीर श्रीवास्तव को मिला। पुरस्कार वितरण में सुरभि भार्गव, विनीता बजाज और कोच कुशक रुस्तगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें