फोटो 5दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरित करते विधायक ओमप्रकाश यादव साथ में महेंद्रगढ़ के विध
नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर विधायक ओम प्रकाश यादव ने लघु सचिवालय के नजदीक सभागार से वरिष्ठजनों व दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित करके सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया।
इस मौके पर महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव और उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार भी मौजूद थे। एलिम्को के सहयोग से रेडक्रॉस समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 वरिष्ठजन व दिव्यांगजनों को 21 लाख रुपये की राशि के सहायक उपकरण वितरित किए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों ने सेवा भाव के साथ अपनी गतिविधियां चलाई।
विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा ही संकल्प को हम सबको मिलकर आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से 2047 तक विकसित भारत के विजन को मिलकर पूरा करेंगे। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के भाव को हम सबको आगे बढ़ाना है।
इस मौके पर हरियाणा रेडक्रॉस के महासचिव महेश जोशी ने कहा कि रेडक्रॉस 24 घंटे जन सेवा में लगी है। भविष्य में भी वृद्ध जन तथा दिव्यांगजनों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में जिला प्रमुख राकेश कुमार, बीजेपी की जिला प्रधान यतेंद्र राव, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, राकेश शर्मा, जेपी सैनी, पवन खैरवाल, जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव बलवान सिंह, डॉ एसपी सिंह तथा एलिम्को से डॉ. प्रिया मौजूद थे।