फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक चालक व परिचालक के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक व परिचालक के साथ मारपीट
विज्ञापन


दादरी संवाद। कोतवाली दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक व परिचालक के साथ कार सवार दो लोगों ने गाली गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। अज्ञात कार सवार दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक तालिम व परिचालक अरशद ट्रक लेकर बंगलूरू से गाजियाबाद जा रहे थे। 17 जुलाई की रात करीब डेढ़ बजे जब वह कोतवाली दादरी क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे तो शौच करने के लिए ट्रक रोक लिया। परिचालक ट्रक में सो रहा था। चालक उतरकर शौच के लिए चला गया। कुछ देर बाद स्विफ्ट कार आकर ट्रक के पास रुकी। वह कार से उतरकर गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना किया तो कार से डंडा निकालकर मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें