ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को अंडर-25 महिला वर्ग की बास्केटबॉल और हैंडबॉल टीमों के जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी 21 जुलाई को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी। वहां चयनित खिलाड़ी 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगी। ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।