फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी रोकने गए जेई समेत बिजली विभाग की टीम पर हमला, 5 के खिलाफ की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र में चीती गांव में चोरी रोकने गए बिजली विभाग के जेई समेत टीम पर सोमवार को ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में जेई समेत 3 कर्मचारियों को चोट आई हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर 3 नामजद समेत 5 आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन

मंडी श्याम नगर बिजली घर पर तैनात उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के जेई संदीप कुमार ने बताया कि चीती गांव में पिछले काफी दिनों से बिजली चोरी होने की जानकारी मिल रही थी। जिसके आधार पर वह अपनी टीम के साथ सोमवार की दोपहर गांव के जंगल में पहुंचे, जहां देखा कि एक व्यक्ति अपनी ट्यूबवेल पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहा है। उन्होंने वहां पहुंचकर उसको रोकना चाहा तो इस दौरान आरोपी ने अपने साथ अन्य और चार ग्रामीणों के साथ मिलकर टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में जेई समेत टीम के तीन कर्मचारियों को चोट आई हैं, जिसके बाद टीम ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में जेई संदीप कुमार ने तीन नामजद समेत 5 आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर सोमवार की शाम शिकायत की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें