रबूपुरा (संवाद)। पुलिस ने मारपीट के आरोपी को जेल भेज दिया है। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि गांव मेहंदीपुर निवासी समसू मारपीट के मामले में 2019 से नामजद है। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ वारंट जारी हुआ था।
-
गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गांजा समेत तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव भट्टा निवासी अमित कई दिनों से यमुना गौड़ सिटी के एम पॉकेट में गांजा बेचता था। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।