दादरी (संवाद)। पुराना कटहैरा रोड एक मकान से मंगलवार को चोरों ने घर का ताला तोड़कर 20 तोला सोना, डेढ़ किलो चांद, छह लाख की नकद और करीब 30 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ट्रांसपोर्ट कारोबारी सैजोर ने बताया कि परिवार शादी में गया था। इसी बीच रात करीब नौ बजे चोर घर की अलमारियों से चोरी कर ले गए। वहीं, एसीपी प्रशाली गंगवार ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।