फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने के लिए मांगे पैसे, महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बच्चों के आधार कार्ड बनवाने पहुंची महिला। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जन सुविधा केन्द्र पर पैसे लेकर आधार कार्ड बनाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जन सुविधा केन्द्र पर एक महिला ने वहां तैनात कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने केंद्र संचालक को व्यवस्था में सुधार लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार की रहने वाली सरोज कुमारी ग्रेटर नोएडा के देवला गांव में किराए पर रहती है। सोमवार को वह अपने तीन बच्चों के आधार कार्ड बनवाने कलेक्ट्रेट स्थित जन सुविधा केन्द्र पर पहुंची थी। सरोज का कहना है कि बच्चों का बैंक में खाता खुलवाना है, उसके लिए आधार कार्ड की जरूरत है। आधार कार्ड बनवाने के लिए उसके पास कोई कागजात नहीं हैं।
आरोप है कि केन्द्र के कर्मचारी प्रति कार्ड 500 रुपये की मांग कर रहे हैं। उसके पास इतने पैसा नहीं हैं। पैसे मांगने पर महिला ने बच्चों के साथ केन्द्र के बाहर हंगामा भी किया। तभी कुछ और लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्था में सुधार करने की नसीहत दी। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी केंद्र के कर्मचारियों पर पैसे लेने के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाने वाली महिला और अन्य लोगों को बुलाया गया है। शिकायत मिलने पर केन्द्र संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें