फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आसिम हत्याकांड की जांच सीआईए-2 को सौंपी

Fri, 07 Nov 2025 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। राजनगर में आसिम की हत्या के मामले की जांच एसपी ने मॉडल टाउन थाना से सीआईए-2 को सौंप दी है। टीम ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है। लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले अशरफ और उसका भांजा आसिम पानीपत में फ्रीज कवर सिलाई करते थे। 17 अक्तूबर की रात को दोनों ने शराब पार्टी की थी। आरोप है कि इस दौरान झगड़ा होने पर अशरफ ने आसिम के गले पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद वह भाग गया था। पुलिस ने अगले दिन मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। 20 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को तलाश नहीं कर पाई। आरोपी की लोकेशन नेपाल बॉर्डर के आस-पास मिल रही थी। अब एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए-2 टीम को सौंप दी है। टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

-वर्जन
मॉडल टाउन में आसिम की हत्या कर दी थी। आरोपी मामा की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। इसकी जांच अब सीआईए-2 को दी है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगी है।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें