फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दियाड़ा पंचायत के अशोक कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पंचायत दियाडा निवासी अशोक कुमार पुत्र धनी राम, वार्ड नंबर 7 की बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शाम करीब सात बजे के आसपास हुआ। दुर्घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


जानकारी के अनुसार एक राहगीर ने रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव देखा, जिसका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और पहचान करना मुश्किल था। इस भयावह दृश्य को देखकर उसने तुरंत पंचायत प्रधान भैरा अंजना ढिल्लो के पति गुरदयाल सिंह ढिल्लो को सूचना दी। गुरदयाल सिंह ढिल्लो तुरंत मौके पर पहुंचे और रेलवे पुलिस को सूचित किया। साथ ही दियाड़ा पंचायत के उपप्रधान अशोक कुमार को भी खबर दी।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही उपप्रधान अशोक कुमार, वार्ड सदस्य श्याम सुंदर और सुदेश कुमत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पहचान अशोक कुमार, निवासी वार्ड नंबर 7, के रूप में की। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पंचनामा तैयार करने के बाद शव को ऊना अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक अशोक कुमार अत्यंत गरीब परिवार से संबंध रखते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है, जबकि बेटी सिलाई सीख रही है। अशोक कुमार की अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चे रो-रोकर बेसुध हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि परिवार को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें