फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली जाते ही अंधेरे में डूब जाता है इलाका : सोसाइटीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-सेक्टर 22-डी सोसाइटी के पास स्ट्रीट लाइटें नहीं, अंधेरा में हो रहीं वारदातें
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। सेक्टर 22-डी सोसाइटी के आसपास के क्षेत्र और कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइटें न होना सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। स्थानीयवासियों ने बताया कि बिजली कटते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं। आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं।



निवासियों के अनुसार अंधेरे के कारण अपराधियों की पहचान करना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे लोगों में डर का माहौल है। उनके अनुसार, कॉलोनी की स्ट्रीट लाइटें गांव की बिजली लाइन से जुड़ी हैं, जिससे गांव में बिजली जाते ही कॉलोनी भी लाइट चली जाती है।
विज्ञापन

-
स्ट्रीट लाइट न होने से हमेशा डर रहता है। बिजली जाते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है और संदिग्ध लोग घूमते नजर आते हैं। -किशोर चंद


अंधेरे की वजह से महिलाओं और बच्चों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं मिला। -अतुल


मुख्य दिक्कत यह है कि कॉलोनी की लाइट गांव की लाइन से जुड़ी हुई है। जब गांव की बिजली जाती है, तो यहां भी अंधेरा हो जाता है। इसे अलग किया जाना चाहिए। -मनीष


अंधेरे में चोरी और छिनैती जैसी घटनाएं होती हैं। अपराधियों की पहचान करना भी मुश्किल होता है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। -सौरभ
-

बिजली न होने की वजह से आए दिन जैसे ही बिजली कटती है, पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। इसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं। -राकेश त्रिपाठी, अध्यक्ष, सेक्टर 22-डी सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन


सेक्टर 22-डी सोसाइटी एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली की नियमित आपूर्ति की जा रही है। विभाग की तरफ से किसी भी तरह की कटौती नहीं की जा रही है। स्ट्रीट लाइटों को भी प्रर्याप्त आपूर्ति दी जा रही है, अगर कटौती हो रही है तो कोई जानबूझ कर ऐसी हरकत कर रहा है। -अजय गुप्ता, एसडीओ, यूपीपीसीएल, दनकौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें