फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वृद्धाओं से मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के गांव रामनेर में बुजुर्ग महिलाओं से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक महीने बाद प्राथमिकी दर्ज की। पड़ोसियों ने जान से मारने की भी धमकी दी दी थी। ध्रुव ने बताया कि 28 मार्च की शाम उनके पड़ोसी ने उनकी वृद्ध मां से अभद्रता की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा। उन्होंने बताया कि बीच-बचाव के लिए आई उनकी बुजुर्ग ताई सावित्री देवी को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया था। पुलिस ने इस मामले में पड़ोसी जगदीश, उसकी पत्नी सुधा और बेटे कपिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जेवर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें