फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्यापार मेले में आएंगे बोलिविया, रूस, कजाकिस्तान के कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मेले में आएंगे बोलिविया, रूस, कजाकिस्तान के कलाकार
विज्ञापन

-यूपी के रंग मनोरंजन के संग थीम पर हो रहा आयोजन, प्रसिद्ध बैंड यूफोरिया भी मचाएगा धमाल


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 सितंबर से होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 (यूपीआईटीएस) में बोलिविया, रूस, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, ब्राजील, वेनेजुएला, और इजिप्ट के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। यूपी के रंग मनोरंजन के संग थीम पर उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और व्यापारिक क्षमता का एक अनूठा संगम एक बार फिर से देखने को मिलेगा। मेले में यूपी के विभिन्न जिलों के कलाकार दर्शकों को अपनी संस्कृति से रूबरू कराएंगे। इसमें देश का प्रसिद्ध बैंड यूफोरिया ग्रुप भी धमाल मचाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सहयोग से हो रहे इस आयोजन में विभिन्न देशों की कला की झलक भी दिखाई देगी। 1.1 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस मेगा इवेंट में व्यापार, संस्कृति और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस मेले में ब्रज, पश्चिमांचल, अवध, रूहेलखंड, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कलाकार अपने-अपने क्षेत्र की नृत्य कला का जादू बिखेरेंगे। शिव तांडव और कथक नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, मनोरंजन के क्षेत्र में प्रसिद्ध गायक अंकित तिवारी, कनिका कपूर और पलाश सेन के यूफोरिया बैंड ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इनके सुर और ताल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। मेले में यूपी की सांस्कृतिक संपदा, शिल्प, व्यंजन, और मनोरंजन के रंगों को भी उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें