फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवा महिलाओं को तेजी से चपेट में ले रहा गठिया रोग

Sat, 11 Oct 2025 09:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटापा और विटामिन-डी की कमी मुख्य कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अब गठिया रोग केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहा। यह बीमारी युवा महिलाओं को भी तेजी से प्रभावित कर रही है। शहर के अस्पतालों में गठिया के इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों में 20 से 25 युवा महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से कई को ऑपरेशन की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. शोभित भारद्वाज ने बताया कि पहले गठिया का दर्द बुजुर्गों में आम था, लेकिन अब यह विटामिन-डी की कमी, मोटापा और हार्मोनल बदलाव के कारण युवाओं में भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी, चौड़े पेल्विस से घुटनों पर अधिक दबाव, और मांसपेशियों की कमजोरी जोड़ों की समस्या को बढ़ाती है।
विज्ञापन

डॉ. भारद्वाज ने सलाह दी कि समय पर जांच और इलाज, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और धूप में समय बिताना गठिया से बचाव में मददगार हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें