यमुना सिटी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय स्तर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न विद्यालयों से कुल 50 प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन 21 सितंबर को सुबह 10 बजे किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और सृजनात्मक कौशल को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने कला, क्राफ्ट और कठपुतली कला से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपशिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने की। प्रवक्ता अनिल कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और उमंग दिखाई दी। प्रतियोगिता ने उन्हें अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता दिखाने के लिए बेहतर मंच प्रदान किया।