फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: (उभरते खिलाड़ी) अंतरराष्ट्रीय स्तर में स्वर्ण पदक हासिल करना चाहती हैं अपराजिता

विज्ञापन
अपराजिता , उभरते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सेक्टर- 49 की रहने वाली अपराजिता ताइक्वांडो में पिछले तीन सालों से कड़ी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। वह सेक्टर-33 स्थित एसीसीएससीआई कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा हैं। 10 साल की अपराजिता ताइक्वांडो में बेहतर प्रदर्शन के लिए हर रोज दो घंटे अभ्यास करती हैं। वह सेक्टर-49 स्थित डायनेमो ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी के कोच उमेश यति से ताईक्वांडो की बारीकियां सीख रही हैं। अपराजिता ने अगस्त 2026 में हुई उड़ान वॉरियर्स कप में अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। मई 2026 में दिल्ली में के तालकटोरा स्टेडियम में हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। 2025 में हुई जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। पिता निशांत गौरव ने बताया कि बेटी खेलती है यही खुशी की बात है। वहीं मां निशा कुमारी ने बताया कि बेटी के अभ्यास में कोई कमी न हो इसके लिए हर रोज खुद अकादमी लेकर जाती हूं। अपराजिता का सपना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर में स्वर्ण पदक हासिल करें और देश का नाम रौशन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें