फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धरे रह गए इंतजाम, दोपहर से शाम तक रहा चौतरफा जाम

विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। शहर की सड़कों पर निकले राहगीरों को सोमवार दोपहर से शाम तक लगे चौतरफा जाम ने इस कदर छकाया कि उनके पसीने छूट गए। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में जाम की स्थिति रही। जाम का आलम यह रहा कि वाहन तो दूर की बात पैदल चलने वालों को निकलने के लिए जगह नहीं मिल पाई। जाम का एक कारण धार्मिक यात्रा का निकलना भी रहा। हालांकि इसके लिए ट्रैफिक विभाग ने जो भी व्यवस्था की वह नाकाफी साबित हुई। जिन ट्रैफिक कर्मियों पर यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी थी उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए। विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनमानस को चुकाना पड़ा। पांच मिनट की यात्रा तय करने में एक से सवा घंटे का समय और दो से तीन किलोमीटर का चक्कर लग गया।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े चार बजे फजलगंज, विजय नगर, जेके मंदिर, अफीम कोठी, चार खंभा कुआं चौराहा सहित अन्य जगहों पर जाम का हाल यह था कि सड़क पर पैदल निकलने की जगह नहीं थी। फजलंगज स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करने वाले आशुतोष सिंह ने बताया कि फैक्टरी के काम से गोविंदनगर गए हुए थे। शाम छह बजे जब विजय नगर पहुंचे तो वहां पूरा चौराहा जाम था। निकलने में बिल्कुल भी जगह ही मिल रही थी। जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्ता फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में घुसे तो वहां भी वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। उन्होंने बताया कि मजबूरी में इसी जाम से होते हुए एक घंटे में चार खंभा चौराहा तक पहुंचे। जाम की स्थिति इतनी ज्यादा बिगड़ी थी कि लोग गलियों से होकर निकलने लगे तो यहां भी जाम लग गया। इसी तरह सर्वाेदय नगर निवासी अनुभव सिंह ने बताया कि घरेलू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रतनलालनगर जाना था। वह पांडुनगर ईएसआईसी अस्पताल होते हुए राजापुरवा मोड़ पर पहुंचे तो लंबा जाम लगा हुआ था। जाम की स्थिति यह थी कि न वह आगे जा सकते था, न ही पीछे। ऐसे में जाम में फंसकर धीरे -धीरे फजलगंज पहुंचे तो वहां भी जाम मिला।

मरियमपुर अस्पताल से विजयनगर तक रेंगा ट्रैफिक
मरियमपुर अस्पताल से अतुल माहेश्वरी मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग जाम से बचने के लिए गलियों से निकलने लगे जिससे स्थिति और बिगड़ गई। कई जगह दोपहिया और चार पहिया गाड़ियां आमने-सामने फंस गईं। ट्रैफिक के सिपाही हालात संभालने में लाचार नजर आए। सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों के कारण जाम और उलझता रहा।
विज्ञापन


हैलट के पास फंसी रहीं एंबुलेंस
हैलट अस्पताल के सामने तो हालत और गंभीर रही। यहां दूरदराज से मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस तक फंस गईं। अस्पताल के गेट से पहले लगा लंबा जाम आधे घंटे तक नहीं खुल पाया। मरीजों को लेकर आईं एंबुलेंस सड़क पर रेंगती रहीं, जिससे तीमारदारों में बेचैनी रही। लोगों ने खुद वाहन हटाने की कोशिश की मगर अवैध पार्किंग ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। वहीं, फूलबाग, परेड, नवीन मार्केट, घंटाघर, फजलगंज, सिविल लाइंस और मरियमपुर अस्पताल मार्ग जैसे इलाकों में वाहनों की रेंगती कतारें दिनभर लोगों को बेहाल करती रहीं।
कोट:::
यात्रा के कारण अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी। बावजूद इसके जाम लग गया। लोगों की जरा सी जल्दबाजी के चलते जाम उलझता गया। भविष्य में ऐसा न हो इसकी समीक्षा की जाएगी। अर्चना सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक

यहां तक फैला जाम का दायरा (मरियमपुर चौराहे से)
लाजपत नगर से मेडिकल कॉलेज पुल तक
फजलगंज चौराहे गोविंदनगर पुल तक
चेन फैक्टरी चौराहे से विजयनगर तक
फजलगंज से चार खंबा चौराहा से विजयनगर
कालपी रोड पर जरीब चौकी चौराहा तक
मरियमपुर चौराहे से गुमटी, जेके मंदिर रोड तक
इसके साथ ही शास्त्री नगर, गुमटी, लाजपत नगर, काली मठिया, चेन फैक्टरी चौराहा समेत आसपास की सभी गलियों मेें जाम लगा रहा। लोगों एक से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसकर गंतव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें