फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंतजाम नाकाम...गांजा तस्करी पर नहीं लग पा रही लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में गांजा तस्करी पर लगाम नहीं लग रहा है, आए दिन गांजा बरामद हो रहा है। तीन दिन पूर्व एसओजी व दुधारा संयुक्त पुलिस टीम ने गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि इससे पूर्व भी जिले में भारी मात्रा में गांजा बरामद कर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में नशा के तौर पर गांजे के सेवन का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। हर उम्र वर्ग के लोग धड़ल्ले से इसका प्रयोग कर रहे हैं। कई जगहों पर दिव्यांग लोगों को इस कारोबार में जोड़ दिया गया है। जिसकी वजह से पुलिस भी उनपर हाथ डालने से कतराती है। पुलिस की मानें तो गांजा की तस्करी बड़े पैमाने पर उड़ीसा, तमिलनाडु आदि राज्यों से होती है। कारोबारी वहां से चोर-छिपे गांजा लाकर लोकल में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

कई बार पुलिस ने इन कारोबारियों की कमर तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद भी उनका नेटवर्क अभी तक नही टूट सका है और आये दिन पुलिस गांजा पकड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें