फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स के भरोसे आरोग्य मेला, नहीं पहुंच रहे विशेषज्ञ चिकित्सक

Mon, 08 Sep 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला/राठ/कुरारा/(हमीरपुर)। अवकाश के दिन रविवार को लगने वाला आरोग्य मेला बेहतर ढंग से क्रियान्वयन न होने से मजाक बनकर रह गया है। कई जगह डॉक्टर की कुर्सी खाली पड़ी मिली। उनकी जगह फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स मरीजों को देखकर दवा देते नजर आए।
विज्ञापन

एलटी के मातृत्व अवकाश पर होने से जहां जांचे ठप रहीं, वहीं सरीला क्षेत्र की छह पीएचसी धंगवा, चंडौत डांडा, भैंसाय, जलालपुर, ममना और पुरैनी में मरीज संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। न तो यहां विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात हैं और न ही जांच की कोई व्यवस्था है।

ममना गांव स्थित पीएचसी में आरोग्य मेला तो लगा, लेकिन चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। यहां तैनात स्टाफ नर्स रमाकांत, फार्मासिस्ट गोविंद सिंह, सीएचओ सोनम सचान और एएनएम मोना, सचिन ड्यूटी पर मौजूद मिले। दोपहर तक मात्र छह मरीज पहुंचे। इन्हें बुखार, दस्त और सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। सभी का बिना जांच दवा देकर भेज दिया गया। स्टाफ नर्स रमाकांत ने कहा कि जांच की सुविधा पीएचसी में नहीं है। मरीजों को सीएचसी भेजा जाता है। वहीं, जलालपुर पीएचसी में मात्र फार्मासिस्ट अजय मोहन मौजूद मिले। लैब टेक्नीशियन रणवीर अनुपस्थित मिले। फार्मासिस्ट ने बताया कि स्टाफ की भारी कमी है। दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन जांच सुविधा नहीं है। दोपहर डेढ़ बजे तक कुल 13 मरीजों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन


अर्बन पीएचसी राठ में डॉ. अरुण कुमार ने दोपहर एक बजे तक 38 मरीजों का उपचार किया। एलटी ज्योति मातृत्व अवकाश पर मिलीं। इसके चलते केवल हीमोग्लोबिन की जांच के अलावा अन्य जांचें नहीं हो पाईं। डॉक्टर ने मरीजों को उबला पानी पीने की सलाह देते हुए स्वच्छता व मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही बच्चों को बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रखने को कहा। फार्मासिस्ट विनीता, स्टाफ नर्स शिवानी, समृद्धि व वार्ड व्वाय मोहित कुमार मौजूद रहे।

कुसमरा पीएचसी में 21 मरीजों का उपचार किया गया। ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम, वायरल बुखार से पीड़ित रहे। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार जायसवाल आरोग्य मेला का औचक निरीक्षण किया। बताया की निरीक्षण के दौरान डॉ. ऋद्धि सिद्धि, वार्ड व्वाय कामता प्रसाद, स्टाप नर्स रश्मि व साबरीन मौजूद रहे। पारा पीएचसी में 49 मरीजों का उपचार किया गया। 17 मरीजों की ब्लड जांच, तीन ब्लड ग्रुप, दो शुगर, छह हीमोग्लोबिन, सात मलेरिया, पांच टायफाइड की जांचे की गई हैं। फार्मासिस्ट आनंद स्वरूप, स्टाफ नर्स रश्मि, एलटी देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें