फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरण्या प्रोजेक्ट के फेज एक और दो का पंजीकरण भी रद्द-

विज्ञापन
विज्ञापन
अरण्य प्रोजेक्ट के फेज एक और दो का पंजीकरण भी रद्द
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यूपी रेरा ने उन्नति फॉरच्यून होल्डिंग बिल्डर के अरण्य प्रोजेक्ट के फेज तीन, चार व पांच का पंजीकरण रद्द कर दिया था। वहीं, अब फेज एक और दो का पंजीकरण भी खुद ही रद्द हो गया। बृहस्पतिवार को रेरा के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बैठक की। इस दौरान बलविंदर कुमार की अध्यक्षता में बनी समिति को प्रोजेक्ट का भविष्य तय करने की जिम्मेदारी दी है। समिति में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व आर्थिक सलाहकार शामिल है। उन्नति का नोएडा में अरण्य नाम से प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट के पांच फेज है। जिसका पंजीकरण रेरा में कराया गया था, लेकिन बिल्डर प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर पा रहा था। लिहाजा पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई की गई थी। ऐसे में प्रोजेक्ट पूरा करने की समस्या खड़ी हो गई है। अब समिति बताएगी कि इसे कौन और कैसे पूरा करेगा। बिल्डर ने प्रोजेक्ट का पैसा दूसरी जगह लगा दिया है। इसकी जांच एसआईटी से कराने का फैसला लिया गया है। जल्द ही रेरा की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। सदस्य बलविंदर कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। जो अगले दो से तीन दिन के अंदर पूरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट में 147 करोड़ रुपये का डायवर्जन
क्यूरी एंड ब्राउन ने उन्नति बिल्डर के प्रोजेक्ट अरण्य का ऑडिट किया था। जिसमें पता चला कि बिल्डर ने प्रोजेक्ट का 147 करोड़ रुपये किसी दूसरी जगह लगाया है। साथ ही बड़ी संख्या में फ्लैट बेचे गए हैं। इन सभी की जांच एसआईटी से कराने का प्रस्ताव रेरा सरकार को भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें