फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अर्णव यादव ने यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-आठ साल की उम्र में थामा बैडमिंटन का रैकेट, 17 की उम्र में बने यूपी स्टेट चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा।
आठ साल की उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू करने वाले गौतमबुद्ध नगर के 17 वर्षीय अर्णव यादव ने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने पीलीभीत में आयोजित योनेक्स-सनराइज यूपी स्टेट जूनियर अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक एकल वर्ग का खिताब जीत लिया। 14 से 18 अक्टूबर तक हुई प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इशमीत सिंह को सीधे गेम में हराया :
खिताबी मुकाबले में अर्णव ने अलीगढ़ के इशमीत सिंह को 15-8 और 15-11 से हराकर जीत दर्ज की। उन्होंने लगातार दो गेम जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में खिताब जीतना अर्णव के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस आयु वर्ग में उनसे अधिक उम्र के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करना भी चुनौतीपूर्ण रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल की उम्र से कर रहे अभ्यास :
अर्णव ने आठ साल की उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू किया था। इसके बाद लगातार अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उन्होंने अपने खेल को निखारा। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जीत उनकी मेहनत और खेल क्षमता को दर्शाती है। प्रतियोगिता से पहले आयोजकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की टीम के चयन की जानकारी दी थी। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में अर्णव के चयन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें