संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। रघुनाथ मंदिर मॉडल टाउन में गणेश महोत्सव मनाया गया। जिसमें धार्मिक ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई जिसमें बच्चों ने भाग लिया। साथ ही मंदिर में धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। जिसमें बच्चों ने सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को एक-दूसरे के सामने रखा। धार्मिक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भगवान कृष्ण के रूप में सजकर आए अरनव मित्तल प्रथम, झांसी की रानी बनी इशिका द्वितीय, शंकर और पार्वती के रूप में बने जायल गिरधर और लैवेनिका कपूर संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पूर्व पार्षद कुलभूषण अरोड़ा ने बताया कि मंगलवार को मंदिर में मुख्यातिथि समालखा के प्रमुख समाजसेवी चिमनलाल चोपड़ा और उनकी धर्मपत्नी ममता चोपड़ा का कमेटी के सदस्यों ने बुके देकर स्वागत किया। मुख्यातिथि ने गणेश की विधिवत पूजा की।