फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेना के जवान को भवोकरा गांव में दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- अशोक चक्र से सम्मानित कैप्टन जसराम सिंह भी अंतिम संस्कार में हुए शामिल
विज्ञापन


- सेना के जवान और पुलिस की गारद ने दी जवान को अंतिम सलामी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। भारतीय सेना में पिछले 13 वर्ष से सेवा दे रहे जेवर के भवोकरा निवासी रिंकू चौधरी का शव बुधवार सुबह जेवर पहुंचा। जहां पहले से गांव व आसपास के बड़ी संख्या में लोग बाइक व गाड़ियों पर तिरंगा लगाए हुए शव का इंतजार कर रहे थे। सेना के ट्रक में शव को रखकर ग्रामीण भवोकरा गांव उनके घर पहुंचे। जहां से देश भक्ति के नारों के साथ उनके शव को उनके खेत पर ले जाया गया। सेना व पुलिस के जवानों ने अंतिम सलामी दी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया


जेवर के भवोकरा निवासी रिंकू चौधरी भारतीय सेना की मेडिकल यूनिट में मध्यप्रदेश के बीना में तैनात थे। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले प्रशिक्षण के लिए राजस्थान के जैसलमेर गए हुए थे। जहां डेंगू होने पर उन्हें सेना के जैसलमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेना के अधिकारियों ने मंगलवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की बात कही थी। लेकिन जोधपुर में जवान के पोस्टमार्टम में अधिक समय लगने की वजह से बुधवार सुबह पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। जहां पार्थिव शरीर के साथ आए सेना के जवान, भवोकरा गांव निवासी अशोक चक्र से सम्मानित कैप्टन जरसाम सिंह, पुलिस लाइन से पहुंची पुलिस गार्द, तहसीलदार जेवर विवेक कुमार भदौरिया, एसीपी रूद्र कुमार, रबूपुरा नगर पंचायत चेयरमैन शशांक सिंह, कोतवाली निरीक्षक मनोज सिंह चौहान, पूर्व सैनिकों ने अंतिम सलामी और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की। गांव व आसपास के गांव के लोगो ने जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद महेश शर्मा ने दी सेना के जवान को श्रद्धांजलि



जेवर (संवाद)। भवोकरा गांव में सेना के जवान की आकस्मिक निधन की सूचना के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डाॅ. महेश शर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी जवान के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भवोकरा से लौटते वक्त जेवर के नीमका व थोरा गांव में सैनिकों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी की चल रही मेरी माटी मेरा देश अभियान को भी प्रत्येक घर से कलश में मिट्टी एकत्रित कर शहीदों को याद किया। अशोक शर्मा, रोहित ठाकुर, देवेंद्र भारद्वाज, संजय रावत, नरेश शर्मा, हरीश ठाकुर, मनोज जैन, सतपाल तालान समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें