फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंस्टाग्राम पर होती थी हथियारों की डील, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- 20-25 हजार के मुनाफे में बेचते थे पिस्टल, बुलंदशहर से मंगाते थे हथियार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। इंस्टाग्राम पर हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली फेज वन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के पास से पांच पिस्टल और छह देसी तमंचे बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी अपने क्षेत्र में रौब जमाने के लिए भी इनका इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन


एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेक्टर-14ए से पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोरखा निवासी 21 साल के अभिषेक और सेक्टर-27 निवासी 20 साल के समीर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रौब जमाने के लिए शौक से अवैध हथियार रखते थे। अपने दोस्तों और आसपास के युवकों को दिखाकर रौब गांठते थे। साथ हीहथियारों की खरीद बिक्री कर मुनाफा कमाते थे। ये हथियार बुलंदशहर से आते थे। एक पिस्टल को करीब 40 से 45 हजार रुपये में खरीदते थे और उसे 65 से 75 हजार रुपये में बेच देते थे। वहीं तमंचा चार से पांच हजार रुपये में खरीदकर करीब 10 हजार रुपये में बेचते थे। आरोपियों ने बताया कि वे इंस्टाग्राम पर सक्रिय थे और वहीं पर ग्राहकों से संपर्क करते थे। इसके लिए ये लोग अपना संपर्क सूत्र भी बताते थे। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों व एजेंटों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें