पानीपत। आर्चरी एसोसिएशन ऑफ पानीपत ने दो दिवसीय जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन माउंट आबू विद्यालय एनवी आर्चरी एकेडमी अंसल में किया। प्रतियोगिता के पहले दिन भारतीय राउंड के लिए निर्धारित था। जिसमें अंडर-10 व 13 सहित कई वर्ष के खिलाड़ियों ने भाग लिया। दूसरे दिन रिकर्व राउंड व कंपाउंड राउंड की प्रतियोगिता आयोजित की गईं। कार्यक्रम अध्यक्ष नरेंद्र मोरे की देखरेख में हुआ। महासचिव नागेश्वर वशिष्ठ ने आयोजन का संचालन किया। इस दौरान अतिथि राष्ट्रीय सनातन सेना भारत महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष व आर्चरी एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष बबीता सिंह, विशिष्ट अतिथि ऊषा सैनी, उपप्रधान मेघा तनेजा, सह सचिव पूनम पुनिया व डॉ. सीमा सिंह रही।
प्रतियोगिता के परिणाम :
अंडर-10 लड़कों में आर्यन माउंट आबू विद्यालय ने प्रथम, कविश स्मॉल वंडर्स स्कूल ने द्वितीय और अथर्व श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों में तुलसिका ने प्रथम, सौम्या ने द्वितीय और कृष्टिजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-13 लड़कों में अवंशु ने प्रथम, देव्यांश ने द्वितीय और गुर्नीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों में कनिष्का ने प्रथम, तेजल ने द्वितीय और वाहिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।