फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार : सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर की मंजूरी जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय में एनएमआरसी ने दिया प्रजेंटेशन, 2,254.35 करोड़ की लागत से तैयार होगा मेट्रो कॉरिडोर
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) के एक्वा लाइन विस्तार के तहत सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन तक मेट्रो कॉरिडोर को जल्द मंजूरी के संकेत मिल रहे हैं। इस बाबत बीते दिनों केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय में एनएमआरसी के एमडी लोकेश एम ने प्रजेंटेशन दिया। उसके बाद सकारात्मक संकेत मिले। संभावना है कि एक सप्ताह या दस दिन में इसकी मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद इसका टेंडर कराया जाएगा।
प्रजेंटेशन में लाइन को शुरू करने के फायदे, पिछली लाइन की प्रगति रिपोर्ट, इसके निर्माण का खर्च, राजस्व फायदा या नुकसान पर सवाल पूछे गए। एमडी ने बताया कि इस लाइन के शुरू करने से नोएडा के एक्सप्रेसवे और आसपास रहने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11.56 किमी लंबा होगा मेट्रो कॉरिडोर
सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक मेट्रो कॉरिडोर 11.56 किलोमीटर लंबा होगा। पांच साल पहले बनाई गई डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) के आधार पर कवायद चल रही है। दावा है कि इस कॉरिडोर पर रोजाना एक लाख से अधिक लोग सफर करेंगे। इसके निर्माण में 2,254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मेट्रो कॉरिडोर पर बॉटेनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर-97, नोएडा सेक्टर-105, नोएडा सेक्टर-108, नोएडा सेक्ट र-93, और पंचशील बालक इंटर कॉलेज स्टेशन का निर्माण होगा। इसका आखिरी स्टेशन नोएडा सेक्टर-142 होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें